फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   UP Ministerial Officers Association staged a sit-in protest

Deoria News: यूपी मीनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने दिया धरना

Thu, 13 Nov 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
UP Ministerial Officers Association staged a sit-in protest
देवरिया। यूपी एजुकेशनल मीनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने बुधवार को जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में धरना दिया। इसमें पुरानी पेंशन व्यवस्था, कनिष्ठ सहायकों का ग्रेड पे 2800 करने, कनिष्ठ सहायक की योग्यता स्नातक निर्धारित करने, समूह ग से समूह ख में पदोन्नति, डायट पर वरिष्ठ सहायक का पद सृजित करने और उपार्जित अवकाश देने की मांग की गई। प्रत्येक कार्यालय में अलग से रिकॉर्ड रूम बनवाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक ऐसे ही धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस अवसर पर सचिव पवन कुमार शर्मा ने कहा कि विगत कई वर्षों से शासन हमारी मांगो पर ध्यान नहीं दे रहा है। कर्मचारी की समस्याओं का निराकरण किए बिना विभाग में कार्यकुशलता नहीं आ सकती, जब तक हमारी मांगो पर शासन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं होती तब तक धरना चलता रहेगा। अंत में डायट प्राचार्य के प्रतिनिधि अखिलेश राय को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सुभाष गुप्ता, कुंवर प्रताप सिंह, सच्चिदानंद, शंभू यादव, विनोद यादव, अरुण यादव, पवन कुमार शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed