फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   UP government is tiring of the % shahi

यूपी सरकार से ऊब चुकी है जनता ः शाही

Tue, 23 Aug 2016 10:58 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 23 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
 UP government is tiring of the % shahi
bjp logo
बघौचघाट/देवरिया। पथरदेवा में तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सपा और बसपा से जनता घबरा गई है। जनता ने प्रदेश में बदलाव का मन बना लिया है। केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के कामों से यूपी ही नहीं सारा देश प्रभावित है।
विज्ञापन


सूबे में सपा सरकार की उपलब्धियों की बात करें तो सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा, दरोगा सिपाहियों की निर्मम हत्या, बहु बेटियों को सुरक्षा न दे पाना, बेरोजगारों को सड़क पर ला देना आदि के अलावा कुछ नहीं है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पथरदेवा से तिरंगा यात्रा निकाला गया। जो कई गांवों में गया। इस मौके पर ब्रह्मा यादव, संजीत धर द्विवेदी, माधो शुक्ला, जिलालुदीन खान, नथुनी कुशवाहा, डॉ. प्रदीप राव, अनिल सिंह, संजय सिंह, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैतालपुर में भाजपा नेता डॉ. अभय मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया। उधर, देवरिया भाजपा नगर मंडल की ओर से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न चौक चौराहों और गली कूंचों से होकर गुजरी। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की योजनाओं को बताया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ देवरही मंदिर परिसर से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मारकंडेय शाही ने कहा कि तिरंगा यात्रा से एकता का संदेश पहुंच रहा है। सैनिकों की शहादत से लोग रूबरू हो रहे हैं। नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता जुट गए हैं। देश के उत्थान और विकास के लिए कार्यकर्ता हर वक्त तैयार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed