{"_id":"5fc13bc78ebc3e9bf4623c3c","slug":"up-board-issued-guidelines-deoria-news-gkp374793843","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन, शुरू हुई परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन, शुरू हुई परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन, शुरू हुई परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा ने अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। कोरोना संक्रमण के बीच विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग मानक बनाए गए हैं। मानकों को पूरा करने वालों को ही परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी हो रही है। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाना भी केंद्राध्यक्षों के सामने बड़ी चुनौती होगी।
वर्ष 2021 में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से गाइडलाइन जारी होने के साथ ही जिले में भी परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का निर्धारण किए जाने की तैयारी हो रही है। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की संख्या 150 से कम और 800 से अधिक न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। डीआईओएस पीके शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में बोर्ड से आई गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा। केंद्र निर्धारण में निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों के अलावा राजकीय, सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी। हर केंद्राध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी कि वे केंद्र को पूरी तरह सैनिटाइज कराएं और मास्क की व्यवस्था जरूर रखें। हर दिन केंद्रों को सैनिटाइज कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करने के चलते इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक होने की उम्मीद है।
गाइडलाइन के बीच हो रही बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी
- परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए स्कूल के प्रबंधक या प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय से संबंधित सूूचना 5 दिसंबर तक अपलोड कर देंगे।
- परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों में किसी प्रकार का परिवर्तन होना है तो इसकी सूचना भी 5 दिसंबर तक देनी होगी।
- डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी की ओर से 20 दिसंबर तक केंद्रों का सत्यापन करा लेना होगा।
- परिषद की वेबसाइट पर डीआईओएस के जरिए इसे 26 दिसंबर तक अपलोड करना होगा।
- परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक कर उस पर आपत्ति या शिकायत 16 जनवरी तक लिया जा सकेगा।
- आपत्तियों एवं शिकायतों को 25 जनवरी तक दूर करना होगा।
- परिषद की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की सूची अपडेट करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी होगी।