{"_id":"67bb706866a8a82d870f6048","slug":"up-board-examinations-from-today-one-lakh-26-thousand-students-will-appear-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-147827-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, एक लाख 26 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, एक लाख 26 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल
Mon, 24 Feb 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार से 179 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा प्रारंभ होगी। इसमें कुल 1,26159 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हर केंद्र की ऑनलाइन मॉनीटरिंग जनपदीय कंट्रोल रूम से की जाएगी। नकल रोकने के लिए प्रशासन की ओर से सख्त निगरानी व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर रविवार को सीटिंग प्लान को चुस्त दुरुस्त किया गया। उधर डीआईओएस कार्यालय में प्रवेश पत्रों से फोटो गायब रहने सहित इसमें लिंग परिवर्तित कर दिए जाने की शिकायतों को दूर कराने को लेकर स्कूल वाले पहुंचे रहे।
24 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक चलने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से रविवार को इसकी तैयारियों को पुन:परखा गया। जिले में इसके लिए इस बार 179 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय के दो, वित्तपोषित 101 एवं वित्तविहीन 76 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इनमें हाईस्कूल के 59,176 और इंटरमीडिएट के 66,983 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्रों पर माध्यमिक के कुल 2385 एवं बेसिक के 1445 शिक्षकों की तैनाती कक्ष निरीक्षक के रुप में की गई है। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर और राउटर की व्यवस्था की गई है। साथ ही यहां पर स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश, परीक्षार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश पहले से ही दिए गए हैं।
कई विद्यालयों के प्रवेश पत्र से फोटो गायब : रविवार को डीआईओएस कार्यालय में कई माध्यमिक विद्यालयों के ऐसे मामले पहुंचे जहांं प्रवेश पत्र पर फोटो ही गायब हैं। कई जगहों पर प्रवेश पत्र में छात्राें को छात्रा बना दिया गया है। संबंधित परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित न हो जाए, इसके लिए स्कूल के कर्मचारी समस्या को दूर कराने आए थे। अधिकारी स्कूल की क्रमांक सूची देखने के बाद एवं फोटो प्रमाणित कर समस्या को दूर करने में लगे थे।
विज्ञापन
हालांकि इस प्रक्रिया में परीक्षा की शुचिता भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि नकल माफियाओं को इसके जरिए खेल करने का मौका मिल सकता है। इसमें स्ववित्तपोषित विद्यालयों के मामले ज्यादा होने से यहां नकल रोकना प्रशासन के लिए चुनौती रहेगी। सैय्यद मीर इब्राहीम गर्ल्स इंटर कॉलेज करजहां, एसबी राव हाईस्कूल संवरेजी खर्ग, बाबा माधव मल्ल इंटर कॉलेज खरवनियां, बीआरडी इंटर कॉलेज पकड़ी, माता निर्मला देवी इंटर कॉलेज, एमआरडी इंटर कॉलेज के प्रवेश पत्रों में फोटो न होने की शिकायतें खूब रही।