{"_id":"61e065f601bba56f801fbd11","slug":"up-board-examination-deoria-news-gkp423564172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा केंद्र : 250 से अधिक आपत्तियां मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा केंद्र : 250 से अधिक आपत्तियां मिलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा केंद्र : 250 से अधिक आपत्तियां मिलीं
ऑनलाइन प्रक्रिया निर्धारण में अधिकतर केंद्र भेज दिए गए अधिक दूर
जियो टैंगिंग से केंद्रों को निर्धारित करने के बावजूद विभागीय स्तर पर हुई है कई चूक
वित्तविहीन स्कूलों की ओर से आई हैं सबसे ज्यादा शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बोर्ड की ओर से घोषित परीक्षा केंद्रों की प्रथम सूची में अधिकतर केंद्रों को 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर भेज दिया गया है। इसे लेकर वित्तविहीन स्कूल प्रबंधक खासे नाराज हैं। उन्होंने इस संबंध में अपनी आपत्तियां भी दे दी हैं। चार दिनों में अब तक 250 से अधिक शिकायतें माध्यमिक स्कूल के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों की ओर से दी गई है। उधर, विभाग का दावा है कि सभी शिकायतों का उचित समाधान किया जाएगा।
परीक्षा केंद्रों के ऑनलाइन निर्धारण के बाद जिले में 197 परीक्षा केंद्र बोर्ड की ओर से घोषित प्रथम सूची में बनाए गए हैं। इनमें अधिकतर केंद्रों को अधिक दूरी पर भेज दिया गया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को परेशान होना तय है। डॉ. भीमराव आंबेडकर कन्या इंटर कॉलेज बघौचघाट के प्रबंधक नथुनी प्रसाद ने बताया कि उनके यहां का केंद्र नैन कुुमारी जगत नारायण इंटर कॉलेज सकतुवा व देवनंद इंटर कॉलेज पथरदेवा भेजा गया है। जो विद्यालय से काफी दूर है। देवनंदन इंटर कॉलेज वृक्षापट्टी के प्रबंधक ब्रह्मा यादव के अनुसार उनके यहां बालकों का केंद्र 16 किमी दूर दुर्गाजी इंटर कॉलेज सोहनरिया में भेजा गया है। सर्वोदय इंटर कॉलेज फतेहपुर के प्रबंधक कपिलदेव सिंह ने बताया कि इंटर बालक वर्ग का केंद्र संस्था से 20 किमी दूर एडी इंटर कॉलेज बभनी भेजा गया है। यह मानक के विपरीत है और परीक्षार्थियों को दिक्कतें होंगी। ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को यातायात में परेशानी होगी। कमलावती देवी उमावि. सल्लहपुर के प्रबंधक राजकिशोर यादव ने बताया कि उनके यहां का केंद्र इंटर कॉलेज मायापुर इमिलिया घांटी और छात्राओं का शोभा इंटर कॉलेज रामपुर को बनाया गया है। जबकि संस्था से नजदीक में किसान इंटर कॉलेज सल्लहपुर, गौरीशंकर जनकदुलारी इंटर कॉलेज आदि हैं। श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज भलुअनी का सेंटर मझगांवा भेज दिया गया है। जबकि भलुअनी के तीन किमी एरिया में पांच सेंटर बनाए गए हैं।
कोट
आई आपत्तियों को डीएम की ओर से गठित समिति के पास भेजा जाएगा। वहीं, परीक्षा केंद्रों के संबंध में आई शिकायतों का निस्तारण होगा।
-डीके गुप्ता, डीआईओएस
कोविड को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग
देवरिया। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कोविड के प्रोटोकाल के तहत परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि बोर्ड की ओर से अभी प्रथम सूची में 197 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कोविड प्रोटोकाल का ध्यान नहीं दिया गया है। निर्धारित परीक्षा केंद्रों में लगभग 40 केंद्रों पर धारण क्षमता से अधिक यानी 800 से 1200 छात्र-छात्राओं का आवंटन किया गया है। इससे छात्रों में संक्रमण फैलने की प्रबल आशंका है। जिले के बहुत से विद्यालय परीक्षा केंद्र के मानक पूरा करते हैं। ऐसे में उनको भी प्रोटोकाल का पालन करते हुए केंद्र बनाया जा सकता है।