फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   up board exam centers final list declared

बोर्ड की ओर से जारी की गई 218 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची

Mon, 31 Jan 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
up board exam centers final list declared
बोर्ड की ओर से जारी की गई 218 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची
विज्ञापन

देवरिया। यूपी बोर्ड की ओर से सोमवार की शाम को हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी गई। अंतिम सूची में 218 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।

डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर जारी की गई जिले की सूची के अनुसार यहां पर 218 परीक्षा केंद्र बने हैं। नौ जनवरी को अनंतिम सूची में 198 परीक्षा केंद्र थे। आई आपत्तियों के सत्यापन के बाद इसमें संशोधन किया गया। पुरानी सूची में से 10 परीक्षा केंद्रों को हटाया गया। साथ ही 30 नए परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। बोर्ड के दिशा निर्देशों के तहत अब जनपद में निर्धारित किए गए 218 केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed