फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Unseasonal rain disrupted power supply... restored after 34 hours.

Deoria News: बेमौसम बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति... 34 घंटे बाद हुई बहाल

Sun, 02 Nov 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rain disrupted power supply... restored after 34 hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। बेमौसम बारिश से लड़खड़ाई ढाई सौ गांवों की बिजली आपूर्ति 34 घंटे बाद बहाल हो गई। शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे उपकेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर का इनकमिंग केबल ब्लास्ट होने से क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई थी।
दोपहर तक उसे बदलकर दुरुस्त किया गया तो पता चला ट्रांसफाॅर्मर का तेल बह गया है। गोरखपुर से तेल मंगाकर देररात में आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की गई, मगर मैकेनिकों ने बताया कि जब तक धूप नहीं निकलेगा तब इस ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति संभव नहीं है। इसके बाद शनिवार को आननफानन उपकेंद्र में क्षमता वृद्धि के लिए लगे पांच एमवीए समेत दो ट्रांसफाॅर्मर से कनेक्शन कर दोपहर करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन

उपकेंद्र में चार फीडरों के माध्यम से क्षेत्र के ढाई सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति की जिम्मेदारी है। उपकेंद्र से कस्बा, मुसैला, बड़हरा, बीरपुर मिश्र, बीजापुर झंगटौर, बैरौना, परसिया मिश्र, नूनखार, सिसई, पड़री, बरसाथ, एगडंगा समेत ढाई गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। दो दिन से लगातार बारिश होने के चलते शुक्रवार की सुबह अचानक 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर का इनकमिंग केबल ब्लास्ट कर गया। इसके चलते पूरे उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही केबल बदलकर आपूर्ति चालू की गई, तब तक ट्रांसफार्मर का तेल बह गया। गोरखपुर से तेल मंगाकर रात में आपूर्ति चालू करने की कोशिश की गई। हालांकि, मैकेनिकों ने बिना धूप हुए बिजली आपूर्ति चालू करने पर खतरा होने की आशंका जताई। ऐसे में शुक्रवार को पूरी रात क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा।

शनिवार को दोपहर में निगम के कर्मचारियों ने उपकेंद्र परिसर में स्थापित पांच एमवीए के दो ट्रांसफाॅर्मरों से कनेक्शन कर वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति बहाल कराई। जेई सोनू कुमार ने बताया कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed