फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Unruly youth created ruckus at Hetimpur toll plaza

Deoria News: हेतिमपुर टोल प्लाजा पर मनबढ़ युवकों ने मचाया उत्पात

Sat, 03 Feb 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 03 Feb 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Unruly youth created ruckus at Hetimpur toll plaza
देसही देवरिया। हेतिमपुर टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार की देर रात ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मियों पर कुछ मनबढ़ युवकों ने लामबंद होकर धावा बोल दिया। जो जहां मिला, वहां उसकी पिटाई शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। तोड़-फोड़ भी की गई। केबिन तोड़कर 2500 रुपये नकद भी लूट लिए। सूचना पर पुलिस पहुंची। इससे पहले अराजक तत्व मौके से फरार हो गए। इससे टोल प्लाजा पर घंटों तक अफरा-तफरी मची रही। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। राहगीर भी दहशत में रहे।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजौली गांव के पास टोल प्लाजा है। एक चारपहिया वाहन से कुछ युवक टोल प्लाजा पर पहुंचे। युवक टोल टैक्स से बचने के लिए बाइक वाली लेन से निकलने का प्रयास करने लगे। लेकिन, उस पर केवल बाइक आवागमन के लिए जगह छोड़कर शेष जगह पर अवरोध लगाया गया था। वाहन सवार युवक अवरोध हटाने के लिए कहने लगे। इसको लेकर टोल कर्मियों से उनकी तीखी बहस हो गई। आखिर में टोलकर्मियों ने अवरोध हटाकर उन्हें बिना टैक्स लिए जाने दिया। उसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

इस बात से खार खाए युवक अपने आठ से 10 साथियों के साथ रात सवा दस बजे के करीब लाठी, डंडा और हाॅकी से लैस होकर टोल प्लाजा पर अचानक आ धमके। आते ही टोल गार्ड गंगासागर सिंह की पिटाई कर दी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मियों की दौड़ाकर पिटाई करने लगे। टोल कर्मी केबिन छोड़कर मुख्य भवन की तरफ भागे। उपद्रवियों ने सभी केबिन और बैरियर को तोड़ दिया। नौ नंबर बूथ को तोड़कर उसमें रखे 2500 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्रबंधक की सूचना पर हेतिमपुर चौकी पुलिस पहुंची। तब तक अराजकतत्व फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मुख्य आरोपी गोलू निवासी सदर टोला, थाना कसया की पहचान कर ली है। उसके साथियों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस शुक्रवार की सुबह गोलू के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। टोल प्लाजा प्रबंधक ने सुबह पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

- टोल प्लाजा पर देर शाम को चारपहिया सवार युवक आए। बिना टैक्स दिए, बाइक वाली लेन से जाना चाहते थे। वे नशे में थे। नियम तोड़ने को लेकर टोल कर्मियों ने विरोध किया तो कहासुनी हुई। उसके बाद उन्हें जाने दिया गया। देर रात कसया थाने के सदर टोला गांव का आरोपी युवक गोलू अपने साथियों के साथ लामबंद होकर दोबारा आ धमका और टोल कर्मियों पर हमला बोल दिया। तोड़फोड़ कर 2500 रुपये भी लूट लिए।
-ऋषिकेश सिंह, प्रबंधक, टोल प्लाजा, हेतिमपुर
हेतिमपुर टोल प्लाजा पर कुछ युवकों ने टोलकर्मियों के साथ रात को मारपीट की। महुआडीह इंस्पेक्टर को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
-संजय रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed