{"_id":"666212a5ac4e1aa76401a6c4","slug":"unknown-body-recognized-deoria-news-c-208-1-deo1004-127248-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, चेहरे पर मिले थे चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, चेहरे पर मिले थे चोट के निशान
Fri, 07 Jun 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
कार चालक था मृत प्रेमचंद, शहर के एक व्यक्ति की चलाता था कार
चर्चा, छह माह पहले किसी ने दी थी धमकी, परिजनों ने अभी नहीं दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर पॉलिटेक्निक के समीप रेलवे लाइन के किनारे बुधवार को मिले शव की शिनाख्त बृहस्पतिवार को हो गई। परिजन उसके लापता होने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे थे, जहां उन्हें पुलिस ने उसका शव मिलने की सूचना दी। मरने वाले के चेहरे पर चोट के भी निशान थे।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के मेहरौना गांव के रहने वाले प्रेमचन्द (22) पुत्र अम्बिका प्रसाद शहर के पिपरपाती में किराए के मकान में रहकर एक व्यक्ति की कार चलाते थे। चार जून को वह कार खड़ी कर कहीं निकल गए। काफ़ी देर तक उनके न लौटने पर कार मालिक ने फ़ोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था। इसके बाद कार मालिक ने इसकी जानकारी उनके परिजनों को फ़ोन कर दी। परिजन उन्हें फोन किए तो भी स्विच ऑफ जा रहा था। इसके बाद परिजनों ने बुधवार को उनकी काफ़ी खोजबीन की। लेकिन, कहीं पता नहीं चल सका।
गुरुवार को कार मालिक ने परिजनों से कोतवाली जाकर तहरीर देने के लिए कहा। इसके बाद परिजन गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे और प्रेमचंद का फोटो पुलिस को दिखाए। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को उनका शव बरामद होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी रेखा का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों की मानें तो प्रेमचंद के चेहरे पर चोट के निशान थे। उनको छह माह पूर्व किसी ने धमकी भी दी थी। प्रेमचंद की दो बेटियां अर्पिता व स्मिता हैं। पत्नी गर्भवती है।
कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।