{"_id":"692747e9cb16a91e4709a3a0","slug":"united-kisan-morcha-takes-out-march-for-10-point-demands-deoria-news-c-208-1-deo1009-168852-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला मार्च
Thu, 27 Nov 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शहर में किसान मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर आयोजित संविधान दिवस पर मार्च का शुभारंभ किया। कार्यकर्ता यहां से किसानों ने एमएसपी, व्यापक ऋण माफी, चार श्रम कोड, बिजली बिल 2025, राष्ट्रीय सहकारिता नीति, कृषि विपणन नीति समेत 10 सूत्री मांगों पर नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सीमा पांडेय को सौंपा।
उ.प्र. किसान सभा, चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति, क्रांतिकारी किसान सभा, क्रांतिकारी लोक अधिकार मंच, खेत ग्रामीण मजदूर संघ, अभा खेत मजदूर यूनियन, अभा किसान महासभा, मजदूर किसान एकता मंच, पानी बचाओ महासंघ, समान शिक्षा आंदोलन, मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एकत्रित हुए।
कलक्ट्रेट में वक्ताओं ने कहा कि 26 नवंबर के दिन वर्ष 2020 में मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं के खिलाफ मजदूरों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल और किसान विरोधी तीन कृषि काले कानूनों के खिलाफ किसानों ने संसद मार्च शुरू किया था। उन्होंने कहा कि आज देश के मेहनतकश लोग गहरे संकट का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में साधु शरण प्रसाद, चतुरानन ओझा, विजय जुआठा, प्रेमचंद यादव, राजेश आज़ाद, विकास दूबे, ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी, गिरीश नारायण शाही, व्यास मुनि तिवारी, आनंद प्रकाश चौरसिया मौजूद रहे।