फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Union workers get benefits like: Hrikisor

केंद्रीय कर्मचारियों जैसा लाभ मिले : हरिकिशोर

Wed, 03 Aug 2016 10:17 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 03 Aug 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Union workers get benefits like: Hrikisor
जिला पंचायत सभागार में आयोजित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने अभी नहीं तो कभी नहीं का नारा बुलंद किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की भलाई के लिए संगठन प्रयासरत है। केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन


10 अगस्त से शुरू हो रहे तीन दिवसीय हड़ताल के लिए कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा है। उम्मीद है कर्मचारियों के आंदोलन से सरकार की आंख खुलेेगी और मांग पर अमल हो सकेगा। वह बुधवार को जिला पंचायत सभागार में कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष हरिकिशोर ने कहा कि मुख्य सचिव के आश्वासन के बाद  कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त किया था, लेकिन पांच महीने का समय गुजर चुका है अब तक कोई अमल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते कर्मचारियों को अपने भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। कर्मचारियों का आहृवान करते हुए कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं का आंदोलन सफल रहेगा। इसके लिए कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा है। कर्मचारियों का दायित्व बनता है कि आंदोलन में तन्मयता के साथ हिस्सा लें। ताकि वर्ष 2016 के अंत तक मांग पूरी हो जाए। प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्र ने कहा कि इस बार का आंदोलन ऐतिहासिक होगा।


जयनारायण यादव ने कहा कि शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान रजनीश माथुर, मनोज राय, अशोक पांडेय, मारकंडेय तिवारी, घनश्याम उपाध्याय, सन्नी देवल, रमेश त्रिपाठी, शिवशंकर द्विवेदी, रामअधार उपाध्याय, केसी मिश्र, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed