फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Union Bank stoned in Rudrapur

रुद्रपुर में यूनियन बैंक पर पथराव

Thu, 08 Dec 2016 10:41 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 08 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Union Bank stoned in Rudrapur
रुद्रपुर में बैंक से रकम नहीं मिलने को लेकर लोग सड़क पर उतर कर बवाल करने लगे, जिससे सड़कों पर जाम लग गया। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर/पकड़ी बाजार। नोट बंदी के एक माह बाद भी बैंक नकदी संकट से जूझ रहे हैं। गुरुवार को रुद्रपुर में किसी भी बैंक में कैश नहीं आने से भीड़ ने आपा खो दिया। खाताधारकों ने यूबीआई की शाखा पर पथराव किया। पूर्वांचल और स्टेट बैंक पर रुपया निकालने आए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस को माहौल शांत कराने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


सड़क जाम कर प्रदर्शन करने से रुद्रपुर नगर में यातायात व्यवस्था चार घंटे बाधित रही। सुबह से कैश का इंतजार कर रहे लोगों ने यूनियन बैंक पर तीन बजे कैश नहीं आने पर पथराव किया। ईंट-पत्थर चलने से अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचते ही पत्थरबाज भाग गए। गुस्साए लोगों ने यूबीआई का होर्डिंग और सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। पूर्वांचल बैंक में कैश नहीं आने की सूचना पर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। राहगीरों की ओर से सड़क जाम का विरोध करने पर महिलाएं हाथ में ईंट-पत्थर लेकर हंगामा करने लगीं।
विज्ञापन


महिलाओं का तेवर देख लोग रास्ता बदल कर चलते बने। इमामबाड़ा चौराहे पर एचडीएफसी के एटीएम से रुपया नहीं मिलने पर लोगों ने गाड़ियां खड़ा कर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने बैंककर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पकड़ी बाजार में महिलाओं ने जाम लगाया। उन्होंने बैंककर्मियों को तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस के हस्तक्षेप पर लोग शांत हुए। एसबीआई और सेंट्रल बैंक की शाखा पर भी रुपया नहीं आने पर लोगों ने बवाल किया। जगग-जगह जाम और हंगामे से लोग परेशान रहे। देर रात तक लोग एटीएम पर   लाइन में खड़े रह गए, पर रुपया  नहीं मिला। मुख्य सड़कों पर जाम के कारण लोग गलियों से जाते  नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed