फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Unilateral actions lashed at SP

एकतरफा कार्रवाई से एसपी पर बरसे

Mon, 24 Oct 2016 10:45 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 24 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Unilateral actions lashed at SP
लारकांड में बंद लोगों से जेल में मुलाकात करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने लार कांड में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के लिए एसपी को लताड़ा। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि लोगों से बातचीत कर समाधान निकालें, अन्यथा देवरिया की जनता को संभालना मुश्किल हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने जिला कारागार में जाकर नामजद पांच नाबालिग और अन्य लोगों से मुलाकात कर उनका दर्द साझा किया।
विज्ञापन


उनकी बातों को सुनकर केंद्रीय मंत्री भावुक हो उठे। उन्होंने न्याय दिलाने का भरोसा दिया। जिला पंचायत परिसर में स्थित केंद्रीय मंत्री के आवास पर रविवार देर शाम एसपी मोहम्मद इमरान पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने लार कांड में एकतरफा कार्रवाई करते हुए लोगों को जेल भेजने पर नाराजगी जाहिर की। केंद्रीय मंत्री के सामने एसपी अपनी सफाई देते रहे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने लोगों को बैठाकर मामले को सुलझाने को कहा। केंद्रीय मंत्री ने डीएम से भी बात की। सोमवार सुबह केंद्रीय मंत्री जिला कारागार पहुंचे। जेल में बंद लार कांड के आरोपियों से मिले। लोगों ने अपना दर्द साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि आप लोगों को जेल में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं हो रही? लोगों ने पुलिस पिटाई की शिकायत करते हुए चोटों को दिखाया। यह देखकर केंद्रीय मंत्री भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अब मामला कोर्ट में है, न्याय दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed