फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Unemployment continues to recover from the country: Kalraj

बेरोजगारी से उबर रहा देश : कलराज

Sun, 23 Oct 2016 10:31 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sun, 23 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Unemployment continues to recover from the country: Kalraj
श्रीमती केशा देवी महिला पीजी कॉलेज में नवीन कक्ष का मुख्य अतिथि कलराज मिश्र ने लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पकड़ी वीरभद्र के केशा देवी महाविद्यालय के मैदान में संस्थापक पंडित जगत नारायण ब्रह्मदेव तिवारी की 41वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र रहे। उन्होंने यहां एक कक्ष का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह क्षेत्र काफी पीछे था।
विज्ञापन


ऐसे में यहां इंटर कॉलेज से लेकर महाविद्यालय और बीटीसी कॉलेज स्थापित कर उन्होंने अलख जगाने का कार्य किया है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज देश गरीबी और बेरोजगारी से उबर रहा है। भाजपा की सरकार बनने के बाद देश की सुरक्षा मजबूत हुई है और युवाओं में आत्म निर्भरता बढ़ी है। देश की सुरक्षा के नाम पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसलिए सेना को आतंकवादियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जरूरी छूट दी गई है। शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इससे आध्यात्मिक, चारित्रिक और नैतिक गुणों का विकास होता है। प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार परिवारवाद की पराकाष्ठा पर पहुंच गई है। चाचा-भतीजा एक-दूसरे के ऊपर वर्चस्व जमाने में लगे हैं और मंत्री प्रदेश को लूट रहे हैं। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार देश के विकास को महत्व दे रही है और प्रदेश सरकार गुंडाराज को।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता प्रदेश सरकार से ऊब चुकी है। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं। लार की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा जनता की आवाज को अंग्रेजी हुकूमत की तरह कुचला जा रहा है। इससे पूर्व अतिथियों ने स्वर्गीय जगत नारायण ब्रह्मदेव तिवारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कॉलेज में अपने निधि से यहां बनवाए गए चार कमरों का लोकार्पण किया। देसही मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामजी कुशवाहा ने पत्र देकर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन उमेशधर द्विवेदी ने किया। गिरजाशंकर तिवारी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, कमलेश शुक्ल, अखिलेंद्र शाही, ब्रह्मा यादव, वेदव्यास सिंह, शंभू शुक्ला, हृदयनारायण दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed