{"_id":"6a3435799fe48b7d2c0fc54f","slug":"underground-cable-blast-salempur-and-majhauliraj-power-outage-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-184877-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अंडरग्राउंड केबल ब्लास्ट, सलेमपुर और मझौलीराज की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अंडरग्राउंड केबल ब्लास्ट, सलेमपुर और मझौलीराज की बिजली गुल
Thu, 18 Jun 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। उपकेंद्र से जुड़ी 33 हजार वोल्ट की अंडरग्राउंड केबल में ब्लास्ट होने से बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते सलेमपुर, मझौलीराज समेत आसपास के कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।
बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी और पेयजल संकट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिलते ही बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और फाॅल्ट तलाशने तथा मरम्मत कार्य में जुट गई। लंबे समय से बिजली गुल रहने से घरों में इनवर्टर जवाब देने लगे हैं, जबकि पेयजल आपूर्ति और छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कामकाज प्रभावित हुआ है।
कर्मचारियों के मुताबिक फाॅल्ट को दुरुस्त करने का प्रयास जारी है। यदि मरम्मत कार्य में अधिक समय लगता है तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
जेई उमेश चंद्र ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल ब्लास्ट होने के कारण सलेमपुर और मझौलीराज का पूरा फीडर बंद है। तकनीकी टीम लगातार मरम्मत कार्य में लगी हुई है।