फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Under engineer of Electricity Corporation beaten in deoria

Deoria News: बिजली निगम के अवर अभियंता की पिटाई, चेकिंग के दौरान हुई मारपीट

Wed, 09 Aug 2023 03:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Wed, 09 Aug 2023 03:30 PM IST
सार

रुद्रपुर क्षेत्र में जर्जर पोल और तार बदलने के दौरान रिटायर्ड पोल को लेकर ठेकेदार और बिजली निगम के कुछ अभियंताओं के बीच अंदरूनी रार बताई जा रही है। एक सप्ताह पहले कुछ रिटायर्ड पोल बेच दिए गए, जिसको लेकर एक अभियंता और बिजली निगम के ठेकेदार के बीच कहासुनी भी हुई थी।

विज्ञापन
Under engineer of Electricity Corporation beaten in deoria
बिजली निगम के जेई की पिटाई को लेकर कोतवाली पहुंचे एसडीओ और अन्य कर्मचारियों ने कार्रवाई को लेकर

विस्तार

देवरिया जिले में बिजली निगम के नगर के अवर अभियंता की दो युवकों ने मंगलवार को पिटाई कर दी। मामले में देर शाम पुलिस ने एक नामजद सहित दो युवकों पर मारपीट, एससी-एसटी एक्ट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया। घटना दुग्धेश्वरनाथ स्थित पॉवर हाउस के सामने बिजली चेकिंग के दौरान हुई।

विज्ञापन


जेई राजेश कुमार कन्नौजिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद वह पॉवर हाउस के सामने बिजली कनेक्शन की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मदनपुर थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी अतुल सिंह एक युवक के साथ बाइक से पहुंचा। वह शटडाउन करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


जेई के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक अचानक कहासुनी कर विवाद करने लगे। दोनों युवकों ने जेई की पिटाई कर दी। जेई ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, तो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जेई के अनुसार आरोपी युवक पहले भी कई बार बिजली निगम के कार्यों में हस्तक्षेप कर चुका है। बीते माह 25 जुलाई को बिजली कर्मचारी से विवाद कर पॉवर हाउस से बिजली आपूर्ति जबरन बंद करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जेई की पिटाई से नाराज बिजली निगम के एसडीओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर्मचारी कोतवाली पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगे। पुलिस ने मामले में टड़वा गांव के अतुल सिंह सहित दो युवकों पर मारपीट, एससी-एसटी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का अभियोग पंजीकृत किया। सीओ जिलाजीत ने कहा कि पुलिस तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

रिटायर्ड बिजली पोल को लेकर निगम और ठेकेदार में अंदरूनी रार
रुद्रपुर क्षेत्र में जर्जर पोल और तार बदलने के दौरान रिटायर्ड पोल को लेकर ठेकेदार और बिजली निगम के कुछ अभियंताओं के बीच अंदरूनी रार बताई जा रही है। एक सप्ताह पहले कुछ रिटायर्ड पोल बेच दिए गए, जिसको लेकर एक अभियंता और बिजली निगम के ठेकेदार के बीच कहासुनी भी हुई थी। मंगलवार को जेई की पिटाई का मामला भी रिटायर्ड पोल को जबरन बेचने के पीछे कारण बताया जा रहा है, हालांकि इस मामले में विभाग और आरोपी पक्ष कुछ भी नहीं बोल रहा। कारण सामने होने पर दोनों को रिटायर्ड पोल गायब होने का मामला खुलने का भय बना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed