{"_id":"675a8ff1b56c4b838d0773ea","slug":"uncontrolled-trailer-entered-the-house-youth-died-crowd-blocked-the-road-deoria-news-c-208-1-deo1004-141888-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर में घुसा बेकाबू ट्रेलर, युवक की मौत, भीड़ ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर में घुसा बेकाबू ट्रेलर, युवक की मौत, भीड़ ने जाम की सड़क
Thu, 12 Dec 2024 12:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। भभौली बाईपास से बरहज की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक दुकानदार को रौंदते मकान में घुस गया। दुकानदार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से आए दिन दुर्घटना होने का आरोप लगाया है। इसके बाद पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के नेतृत्व में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। भभौली चौराहे पर दीपक कुमार गुप्ता (35) की किराना की दुकान है। वह मंगलवार रात को दरवाजे पर खड़ी बाइक को अंदर ले जा रहे थे। अचानक 10 चक्के की ट्रक अनियंत्रित हो कर दीपक को कुचलते हुए एक मकान में घुस गई। ट्रक के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बाइक चकनाचूर ही गई। आवाज सुनकर वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर व दुकानदार को अस्पताल पहुंचायी। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक सुरक्षित है। ट्रक बिहार का है, जिसका मालिक गोरखपुर का है। घटना को लेकर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह के नेतृत्व में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि घटनाएं लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से हो रही हैं।
यहां खतरनाक मोड़ पर ब्रेकर बनाने की मांग वर्षों से हो रही है। लेकिन विभाग सुन नहीं रहा है। इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
उनके साथ सुधांशु मौली ओझा, राजन जायसवाल, दिलीप जायसवाल, लल्लन गुप्ता आदि ने चौराहे का चौड़ीकरण कर तीन तरफ से स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। करीब एक घंटे तक सड़क जाम की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रृति शर्मा, सीओ अंशूमन श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौटिल्य, रुद्रपुर कोतवाल रतन कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बातचीत कर जाम समाप्त कराया। ं