{"_id":"6583289713db5d3bc602fb78","slug":"uncontrolled-bus-hits-bike-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-15458-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनियंत्रित बस ने बाइक में मारी टक्कर, एलआईसी कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनियंत्रित बस ने बाइक में मारी टक्कर, एलआईसी कर्मचारी घायल
Wed, 20 Dec 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
सोहनाग मोड़ पर बाइक को घसीटते हुए तकरीबन सौ मीटर ले गई बस
सलेमपुर। सोहनाग मोड़ पर ओवरब्रिज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने ऑफिस जा रहे एलआईसी कर्मी की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बस के नीचे फंस गई और चालक दूसरी तरफ गिर गया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाइक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस बाइक और बस को कोतवाली लेकर चली आई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी मानवेंद्र सिंह (30) एलआईसी में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को वह अपनी बाइक से ऑफिस जा रहे थे। हादसे के दौरान बस, बाइक को घसीटते हुए तकरीबन सौ मीटर तक ले गई। कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि बस और बाइक की टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया था। उसकी हालत ठीक है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।