{"_id":"6481c033fdfec795b40a5af4","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-electric-pole-youth-died-in-deoria-2023-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में हादसा: बिजली पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत, नहीं पहना था हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में हादसा: बिजली पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत, नहीं पहना था हेलमेट
Thu, 08 Jun 2023 05:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Jun 2023 05:19 PM IST
सार
बाइक पर लालबाबू के साथ उसके मौसी का बेटा विमलेश (26) निवासी मिर्जापुर बरहज भी था। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रुद्रपुर-देवरिया मार्ग पर अचानक सामने चार पहिया वाहन के आ जाने से बाइक सवार संतुलन खो बैठे और बिजली के पोल से टकरा गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में बरात से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गए। बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे घायल युवक की हालत गंभीर बनी है। घटना बुधवार रात रुद्रपुर-देवरिया मार्ग पर तिवई गांव के निकट हुई।
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। भलुअनी क्षेत्र के नकदह फुलवरिया गांव निवासी राम प्रसाद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। तीनों बेटों में बड़ा लड़का लालबाबू 25 वर्ष मजदूरी कर परिवार चलाने में सहयोग करता था। बुधवार शाम वह एक रिश्तेदार कतरारी मझौली से रुद्रपुर कोतवाली के छपौली बरात गया था।
विज्ञापन
बाइक पर लालबाबू के साथ उसके मौसी का बेटा विमलेश (26) निवासी मिर्जापुर बरहज भी था। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रुद्रपुर-देवरिया मार्ग पर अचानक सामने चार पहिया वाहन के आ जाने से बाइक सवार संतुलन खो बैठे और बिजली के पोल से टकरा गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: घायल को हाईवे पर फेंककर भाग गया एंबुलेंस चालक, रात भर सड़क के किनारे तड़पता रहा किशोर
सीने में गंभीर चोट लगने से लालबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार विमलेश के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। युवक की मौत की खबर गांव पर पहुंचते ही रात में कोहराम मच गया।
इसे भी पढ़ें: खौफनाक मंजर देख कांप गए लोग: घर में बेटी की शादी की चल रही थी तैयारी, बेटे की मौत से बिखर गई खुशियां
मां लालमुनि देवी बेटे की मौत की सूचना सुनकर बेहोश हो गई। पत्नी आरती बार-बार अपने पति को याद कर बेजार होकर रोने लगी। मृतक के तीन साल की बेटी अनुष्का और एक साल का बेटा अभ्यांश है।
लालबाबू के दो भाई आकाश और सत्यम भाई को खोकर दुखी थे। बुढ़ापे में पिता रामप्रसाद जवान बेटे की मौत से सदमे में था। गरीब कुनबे पर कहर टूटा देख और परिजनों की चीत्कार सुन कर लोगों की आंखें भर आईं।