फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Umashankar and Manisha got first place in long jump.

Deoria News: लंबी कूद में उमाशंकर व मनीषा को मिला पहला स्थान

Sat, 22 Feb 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Umashankar and Manisha got first place in long jump.
भाटपार रानी। शुक्रवार को मदन मोहन मालवीय कॉलेज की ओर से क्रीड़ा परिसर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के प्रबंधक व वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि दीपक प्रज्वलन कर किया। लंबी कूद में लंबी कूद में बालकर वर्ग में उमाशंकर और बालिका वर्ग में मनीषा को मिला पहला स्थान मिला।
विज्ञापन


प्रबंध राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में प्रशिक्षित होने से आज्ञाकारिता, धैर्य और सामाजिक कौशल विकसित करने में मदद मिलती है। खेल शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते है। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर पवन कुमार राय ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में परीक्षाओं में अच्छे अंक लाना भी एक चुनौती ही है। इस चुनौती के निदान में खेल से दिमाग को ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन


पहले दिन बालिका वर्ग गोला फेंक में प्रियम कुमारी प्रथम, आर्या सिंह द्वितीय, अदिति पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद के बालक में वर्ग उमाशंकर यादव प्रथम, रवि गुप्ता द्वितीय और अंकित पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मनीषा पहले, वंदना शर्मा दूसरे और पिया सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। संचालन डॉक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने किया। शॉर्ट पुट के बालक वर्ग में अंकित कुमार यादव पहला, राजन यादव दूसरा एवं सानू सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में नितेश यादव पहले, अभिषेक दूसरे और धनंजय तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में श्वेता पहले, शिवानी शर्मा दूसरे और नीलम कुमारी ने तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed