{"_id":"66621bf49a051703960a7b14","slug":"ultrsound-barred-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-127270-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेडियोलाॅजिस्ट न रहने से अल्ट्रासाउंड ठप, परेशान रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेडियोलाॅजिस्ट न रहने से अल्ट्रासाउंड ठप, परेशान रहे मरीज
Fri, 07 Jun 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
रेडियोलाॅजिस्ट के सरकारी कार्य से जाने के कारण आई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में रेडियोलाॅजिस्ट के न रहने से अल्ट्रासाउंड जांच बृहस्पतिवार को दूसरे दिन ठप रही। इसके चलते मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। रेडियोलाॅजिस्ट के सरकारी कार्य से जाने के कारण दिक्कत आई।
मेडिकल कॉलेज में रेडियोलाॅजिस्ट की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पुरुष व महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए एक-एक रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती है। पुरुष अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ओपीडी से हर रोज 70 से 75 मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हर रोज 50 से 60 लोगों की ही जांच हो पाती है। अन्य को लौटना पड़ता है। उन्हें जांच के लिए अगले दिन फिर आना पड़ता है। इसके कारण मरीजों को परेशानी होती है।
दो दिन से रेडियोलाॅजिस्ट न्यायालय के कार्य से गए हुए हैं। इसके चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। रुद्रपुर क्षेत्र के रामप्रसाद, पथरदेवा क्षेत्र के संजय कुमार, बैतालपुर के अशोक कुमार आदि जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दो दिन से आ रहा हूं, पर जांच नहीं हो पा रही है। आने-जाने में परेशानी होती है और समय के साथ रुपये लग रहा है।
विज्ञापन
रेडियोलाॅजिस्ट के न्यायालय कार्य से जाने के कारण दिक्कत हो रही है। उनके आने पर जांच की जाएगी। अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट की कमी है। इसके लिए शासन से मांग की गई है। और रेडियोलाॅजिस्ट मिलने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस