फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ultrasound stalled due to absence of doctor

Deoria News: डॉक्टर के न रहने से ठप रहा अल्ट्रासाउंड, परेशान रहे मरीज

Wed, 03 May 2023 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound stalled due to absence of doctor
मेडिकल कालेज में बीस दिन पहले नंबर लगाए 30 लोगों को निराश लौटना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को अल्ट्रासाउंड जांच ठप रहा। डॉक्टर के न रहने के कारण मरीज परेशान रहे। बीस दिन पहले नंबर लगाए 30 लोगों को निराश लौटना पड़ा। वहीं वार्ड के भर्ती मरीजों को भी दिक्कत हुई। कुछ लोगों को मजबूरी में बाहर से जांच करानी पड़ी। इसके लिए उन्हें ऊंची कीमत चुकानी पड़ी।
मेडिकल कॉलेज में दो अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दो रेडियोलाॅजिस्ट हैं। एक को पुरुष और दूसरे को महिला अस्पताल में जांच की जिम्मेदारी है। पुरुष अस्पताल के डॉक्टर के सरकारी कार्य से न्यायालय में जाने के कारण जांच ठप रहती है। ओपीडी में डॉक्टर हर रोज करीब 50-60 मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच लिखते हैं। पर यहां 30 से 35 जांच ही होती है। अन्य मरीजों को नंबर लगाना पड़ता है। बुधवार को डॉक्टर के सरकारी कार्य से जाने के कारण जांच बंद रही है। 30 मरीजों को जांच के लिए बुलाया गया था। दूर-दराज से क्षेत्रों से लोग पहुंचे तो बाहर सूचना चस्पा देख मायूस हो गए। पूछने पर अगले दिन फिर आने को कहा गया। यहां आएं सुरेश, राहुल, मीना, खुशी, सुनीता आदि व्यवस्था को कोसते लौट गए। जबकि कुछ मरीजों ने मजबूरी में निजी सेंटरों से जांच कराई, जहां उन्हें 600 रुपये देना पड़ा। वहीं बुधवार को ओपीडी से जांच कराने आने वाले नए मरीजों को 22 मई को जांच के लिए बुलाया जा रहा था।
विज्ञापन

---------
- अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड जांच कराने को लिखा। यहां 18 दिन बाद का नंबर मिल रहा है। उम्र अधिक होने के कारण आने-जाने में परेशानी हो रही है, वहीं पैसा भी खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिलाल, पिपरा मदन गोपाल
---------
- अस्पताल के वार्ड में तीन दिन से मां राधिका देवी का इलाज करा रहा हूं। अल्ट्रा साउंड जांच कराना है। व्हीलचेयर से लेकर पहुंचा तो जांच बंद था। यहां से वार्ड दूर होने के कारण मरीज को लाने और ले जाने में दिक्कत हो रही है। सुरेेश गुप्ता, भीखपुर रोड

----------
- अस्पताल में हर रोज अल्ट्रासाउंड जांच होती है। रेडियोलाॅजिस्ट को सरकारी कार्य से न्यायालय जाने के कारण मरीजों को दिक्कत हुई। आने वाले दिनों में समस्या का समाधान हो जाएगा।
-डॉ. एचके मिश्रा सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed