{"_id":"6a6a3f5e12cfc8682601db2e","slug":"ultrasound-center-operator-sued-in-court-deoria-news-c-208-1-deo1046-187998-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक पर कोर्ट में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक पर कोर्ट में मुकदमा
Wed, 29 Jul 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खामपार। जिले में अवैध अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड केंद्रों और पैथोलॉजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने भिंगारी बाजार बस स्टैंड स्थित एक अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय देवरिया में मुकदमा दर्ज कराया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ दिन पूर्व उक्त अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारा था। जांच के दौरान केंद्र के संचालन से संबंधित दस्तावेजों और आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद संचालक के विरुद्ध विभागीय एवं विधिक कार्रवाई शुरू की गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि छापेमारी के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दाखिल कराया गया है और मामले की विधिक प्रक्रिया जारी है। संवाद