फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two youths stabbed during idol immersion procession, one accused arrested

Deoria News: मूर्ति विसर्जन जुलूस में दो युवकों को मारा चाकू, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two youths stabbed during idol immersion procession, one accused arrested

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सलेमपुर (देवरिया)।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले जुलूस में मझौली मेन चौक पर बुधवार देर रात कुछ मनबढ़ों ने दो युवकों को चाकू मार दिया। इससे जुलूस में अफरातफरी मच गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मूर्ति विसर्जन रोक कर शाही चौक पर जाम लगा। सूचना पर एएसपी और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर जाम खत्म कराया और मूर्ति विसर्जन कराया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मझौली राज नगर क्षेत्र की दुर्गापूजा प्रतिमाओं का बुधवार को विसर्जन हो रहा था। लोग उत्साह पूर्वक मूर्ति का विसर्जन करने के लिए नदावर घाट जा रहे थे। मझौली चौक पर पहुंची थी कि कुछ मनबढ़ों की दो युवकों से कहासुनी हो गई। दोनों युवक कुछ समझ पाते इतने में कुछ मनबढ़ों ने धारदार हथियार निकाल लिया और दोनों युवकों जितेश कुमार पुत्र शिव शर्मा सिंह और राजन पटेल पुत्र अवध कुमार पटेल निवासी मझौली राज पर हमला कर दिया, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। इसके बाद मनबढ़ भाग निकले। चाकूबाजी की घटना से जुलूस में शामिल लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते भीड़ बवाल पर उतारू हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ दीपक शुक्ला, कोतवाल टीजे सिंह पहुंच गए। उनकी सूचना पर एएसपी, एसडीएम दीपेंद्र नाथ चौधरी, दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। आक्रोशित लोगों ने शाही चौक जाम कर मूर्ति विसर्जन रोक दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। अधिकारियों ने त्वरित करवाई करते हुए एक आरोपी असलम को गिरफ्तार कर लिया, पर नाराज लोग सभी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। अधिकारियों ने अन्य की भी जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देते हुए लोगाें को शांत कराया। तब मूर्ति विसर्जन दोबारा शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed