फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two youths of the district died, one injured in Kushinagar accident

कुशीनगर हादसे में जनपद के दो युवकों की मौत, एक घायल

Sat, 17 Sep 2022 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two youths of the district died, one injured in Kushinagar accident
विकास (फाइल फोटो) - फोटो : DEORIA
कुशीनगर हादसे में जनपद के दो युवकों की मौत, एक घायल
विज्ञापन

महुआडीह के धमउर गांव के रहने वाले थे शुभम व विकास
महुआडीह/रामपुर कारखाना। महुआडीह थाना क्षेत्र के धमउर गांव के दो युवकों की बृहस्पतिवार देर रात कुशीनगर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार तीसरे युवक की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की।

महुआडीह क्षेत्र के धमउर गांव के तीन युवक शुभम यादव (20) पुत्र परमात्मा यादव, विकास यादव (19) पुत्र रामायन यादव और प्रदीप (21) पुत्र उमेश बृहस्पतिवार को एक ही बाइक से हाटा की तरफ किसी काम से गए थे। रात नौ बजे के करीब तीनों युवक लौट रहे थे। कुशीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाटा कोतवाली के पगरा गांव के पास एक चार पहिया गाड़ी ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। अभी वह संभल पाते कि उसी समय पीछे से आ रही एक ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। इसमें शुभम और विकास की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रदीप खरवार को हाटा सीएचसी भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पडरौना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन वहां से कसया एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज करा रहे हैं। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, दोनों युवकों की मौत की जानकारी होते ही दोनों परिवारों सहित पूरे गांव में मातम छा गया। शुभम तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई भोलू एवं सबसे छोटे भाई दिव्यांशु का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं विकास दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई विशाल सहित पूरा परिवार बदहवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed