{"_id":"6a1c7b597cd042bfce0c6b20","slug":"two-youths-including-a-history-sheeter-died-after-being-hit-by-a-train-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-183354-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से हिस्ट्रीशीटर समेत दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से हिस्ट्रीशीटर समेत दो युवकों की मौत
Sun, 31 May 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 31 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया-गोरखपुर रेल लाइन पर साहू टोला के पास ट्रेन की चपेट में आने से रविवार की सुबह सदर कोतवाली के एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की जानकारी होते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस रिकाॅर्ड में दोनों पर सदर कोतवाली समेत जीआरपी में कई मामले दर्ज हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के महुअवा रुच्चापार गांव निवासी सलमान उर्फ मिते और शुगर मिल के पास के रहने वाले किशन उर्फ कल्लू दोस्त थे। कल्लू शनिवार की शाम अपने घर से नानी के घर जाने की बात कहकर निकला। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह वह अपने दोस्त सलमान उर्फ मिते के साथ देवरिया-गोरखपुर रेल लाइन पर मेड़वा पुरवा गांव के साहू टोला के पास बैठा था। इसी बीच एक ट्रेन की चपेट में आने से दाेनों की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों परिवार के लोगों को हादसे के बारे में बताया। मौत की खबर मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, सलमान उर्फ मिते सदर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ सदर कोतवाली में पांच तथा जीआरपी में एक आपराधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
वहीं किशन उर्फ कल्लू पर भी सदर कोतवाली में दो और जीआरपी में दो मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली। उनकी जेब से नशीली दवाएं और चिलम बरामद हुआ। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। सदर कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम् रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।