{"_id":"69af19889acfd4172f0ec4bd","slug":"two-youths-condition-worsened-after-swallowing-poisonous-substance-referred-to-medical-college-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-176616-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जहरीला पदार्थ निगलने से दो युवकों की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जहरीला पदार्थ निगलने से दो युवकों की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर
Tue, 10 Mar 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने से दो युवकों की हालत गंभीर हो गई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव निवासी अंकित (25) पुत्र विक्रम यादव ने सोमवार को किसी बात से क्षुब्ध होकर सल्फास खा लिया।
इससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
वहीं मझौलीराज नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी पंकज (23) पुत्र जवाहर रावत ने देर रात किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन
परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे भी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।