{"_id":"645fe72bc8850c9a65036c64","slug":"two-youths-arrested-with-a-stolen-bike-pistol-and-cartridges-deoria-news-c-7-1-164623-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी की एक बाइक, पिस्टल व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी की एक बाइक, पिस्टल व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
Sun, 14 May 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
भिंगारी बाजार पुलिस ने की कार्रवाई
भाटपारानी। खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज ने शनिवार को दो युवकों को चोरी की एक बाइक, पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वे जेल भेज दिए गए। भिंगारी बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज आर एल सिंह ने बताया कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध असलहे के साथ किसी वारदात के सिलसिले में खड़े थे। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम पिंटू कुमार सिंह पुत्र रामकृपाल सिंह निवासी परगसहां, थाना, श्रीरामपुर, जिला, देवरिया व पवन कुमार पुत्र सुदामा कुशवाहा निवासी मदन चक हाता, थाना, श्रीरामपुर, जिला देवरिया बताया। तलाशी लेने पर अभियुक्त पिंटू कुमार सिंह के पास से 7.65 बोर का एक अदद पिस्टल व 3 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जबकि दूसरा अभियुक्त पवन के पास से चार अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।