फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two tractor-trolleys seized in raid on illegal mining

Deoria News: अवैध खनन पर छापेमारी में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Tue, 10 Mar 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 10 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two tractor-trolleys seized in raid on illegal mining
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के सरौरा धूमनगर में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर खनन विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके पर मिट्टी की खोदाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड किया जा रहा था। टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर बरियारपुर थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर मिट्टी लोड करने वाली मशीन (लोडर) भी मौजूद थी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरी जा रही थी, लेकिन खनन टीम ने उसे जब्त नहीं किया और मौके पर ही छोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी तो लोडर को भी जब्त किया जाना चाहिए था। उसे छोड़ दिए जाने से विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि मौके पर मौजूद तीन गाड़ियों में से केवल दो पर ही कार्रवाई क्यों की गई। फिलहाल पकड़ी गई दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरियारपुर थाने में खड़ा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाना चाहता है तो ऐसे मामलों में सभी संबंधित वाहनों और मशीनों पर समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस संबंध में खनन अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि छापेमारी के दौरान मिट्टी लदी गाड़ियां पकड़ी गई हैं और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed