{"_id":"6a46a9c075b5bcda7d010434","slug":"two-teachers-and-two-educators-found-absent-at-inspection-deoria-news-c-208-1-deo1022-185950-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निरीक्षण में दो शिक्षक व दो शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निरीक्षण में दो शिक्षक व दो शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले
Thu, 02 Jul 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के चार परिषदीय विद्यालयों और एक आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो शिक्षक और दो शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए।
डीएम ने अनुपस्थित चारों को नोटिस जारी कारण बताने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्रों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने का प्रयास किया। शिक्षकों से स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय देवघाट, उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनौली कला, प्राथमिक विद्यालय बभनौली कला और प्राथमिक विद्यालय सकरापार का निरीक्षण किया।
प्राथमिक विद्यालय सकरापार में उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक जानकारी भी परखी। इस दौरान विलंब से पहुंचने वाले शिक्षकों को समय की पाबंदी बरतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाने के लिए शिक्षक पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने अभिभावक-शिक्षक बैठक नियमित रूप से आयोजित करने तथा विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने और किसी भी बच्चे को ड्रॉपआउट नहीं होने देने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापिका तथा दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने सभी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने बभनौली कला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की शैक्षणिक और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।