फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two suspected new dengue patients found, one discharged

Deoria News: डेंगू के दो संदिग्ध नए मरीज मिले, एक की छुट्टी

Fri, 27 Sep 2024 09:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Sep 2024 09:25 PM IST
विज्ञापन
Two suspected new dengue patients found, one discharged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में डेंगू के संभावित मरीज आ रहे हैं। चौबीस घंटे में संदिग्ध दो नए मरीज भर्ती किए गए हैं। इसमें प्रयागराज और बिहार के मैरवा से पहुंचे पीड़ित भी हैं। उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया। उनके ब्लड का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा। अस्पताल में आठ मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि एक मरीज के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जिले में डेंगू पांव पसार रहा है। शहर के एक मोहल्ले का युवक प्रयागराज में नौकरी करता है और परिवार के साथ रहता है, जहां युवक की पत्नी छह दिन पूर्व बुखार, शरीर, सिर दर्द से पीड़ित हो गई। दवा लेने पर आराम नहीं हुआ तो जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद वह बुधवार को परिवार के साथ घर आ गया। इसके बाद पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं बनकटा क्षेत्र के एक गांव का युवक बिहार प्रांत के सीमावर्ती मैरवा क्षेत्र में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में काम करता है, जहां छह दिन पहले बुखार के साथ दर्द से पीड़ित हो गया। खुजली होने के साथ पैर पर लाल दाने निकल आए। अस्पताल में दवा लिया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद घर आ गया। परिजनों ने उसे बुधवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डेंगू वार्ड में अब तक 89 मरीज भर्ती किए गए हैं। इसमें 42 एलाइजा रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इसमें गैर प्रांत व प्रदेश के विभिन्न जिलों से पीड़ित होकर आने वालों की संख्या अधिक है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू के संभावित नए दो मरीज मिले हैं। वार्ड में आठ मरीज भर्ती हैं। वार्ड में डाॅक्टरों और नर्सों की निगरानी में इलाज चल रहा है। डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed