फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two smugglers nabbed with 2.5 kg of cannabis from two locations.

Deoria News: दो स्थानों से ढाई किलो गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

Sat, 13 Jun 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers nabbed with 2.5 kg of cannabis from two locations.
- शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पकड़े गए तस्कर
विज्ञापन


देवरिया। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात दो अलग-अलग स्थानों से घेराबंदी कर दो किलो 620 ग्राम गांजे के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई। दो तस्कर गांजे की खेप की सप्लाई करने जा रहे थे तब पुलिस ने रास्ते में पकड़ लिया।
कोतवाली पुलिस की एक टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर शहर के मालगोदाम के पास से एक युवक को रात को पकड़ लिया। युवक की पहचान गुलाब राजभर (21 वर्ष) निवासी साहोपार, थाना भटनी के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से कुल 1.380 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

दूसरा मामला अंवरा चौरी के पास का है। यहां अंवरा चौरी ढाला पर 1.240 किग्रा गांजे के साथ अधेड़ पकड़ा गया। वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई में कोतवाली पुलिस की दूसरी टीम ने औरा चौरी ढाला के पास से एक और गांजा तस्कर को दबोच लिया। इसकी पहचान भागीरथी निषाद पुत्र झगरू निषाद (35 वर्ष) के रूप में हुई। तस्कर रुद्रपुर थानाक्षेत्र के भालीचौर गांव का निवासी है। हाल मुकाम शहर के हनुमान मंदिर सीसी रोड, वार्ड नंबर आठ है। पुलिस ने भागीरथी के कब्जे से 1.240 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अब इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह गांजा के सप्लाई चेन का पता लगाने में जुट गई है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि दो युवकों को अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया है। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed