फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two smugglers carrying liquor in stolen car arrested

Deoria News: चोरी की कार से शराब ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Jan 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers carrying liquor in stolen car arrested
गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र से दो माह पहले चोरी की गई थी कार
विज्ञापन


सिवान और छपरा के रहने वाले हैं तस्कर, बनकटा पुलिस ने किया गिरफ्तार


भाटपाररानी। बनकटा पुलिस ने बुधवार को 30 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को सुंदरपार के पास से पकड़ा। बिहार के रहने वाले तस्कर जिस कार से जा रहे थे, जांच में वह चोरी की निकली। इस कार की चोरी का केस दो माह पहले गोरखपुर के खोराबार थाने में दर्ज किया गया था।

बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार गांव के रास्ते शराब लेकर सिवान जा रहे कार सवार दो तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा। कार से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया अरुवा गांव निवासी प्रशांत कुमार शाह, सारण छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र के लौंवा गांव निवासी एहसान अली के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से बरामद कार दो माह पहले गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के रायगंज बाजार से चोरी हुई थी। कार का नंबर बदलकर तस्करी की जा रही थी। सूत्रों की माने तो पकड़े गए युवक सिवान के रहने वाले एक तस्कर के लिए कैरियर का काम करते हैं। युवकों के मोबाइल फोन बनकटा थाना क्षेत्र के कई संदिग्धों के नंबर मिले हैं। पुलिस इसके जरिए तस्करों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। बनकटा थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि शराब तस्करों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जिस कार से शराब की तस्करी हो रही थी। वह चोरी की है। सरगना तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed