फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two smugglers arrested with 20 boxes of illegal liquor

Deoria News: 20 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 26 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 20 boxes of illegal liquor
देवरिया। कार से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब को बनकटा पुलिस ने सोमवार का पकड़ा। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। तस्कर जंजीरहा के फरार चल रहे शराब माफिया प्रधान अजीत सिंह जड़ी के करीबी बताए जा रहे हैं। बरामद शराब और गाड़ी की कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

देवरिया के रास्ते बिहार में होने वाली शराब की तस्करी नहीं रूक रही है। पुलिस की घेराबंदी के बाद भी तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। सोहनपुर गांव के ताली टोला के रास्ते कार से दो तस्कर बीस पेटी अंग्रेजी शराब लेकर सोमवार को बिहार जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका। कार से उतरने के बाद तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्करों की पहचान रघुनाथपुर निवासी विवेक कुमार यादव, ताली टोला हरपुर गांव निवासी प्रिंस यादव के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार दोनों शराब तस्करों का जुड़ाव जंजीरहा गांव के प्रधान और हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह उर्फ जड़ी से है। कुछ दिन पूर्व फरार चल रहे शराब माफिया अजीत के घर के हाते से पुलिस ने छापेमारी कर शराब बरामद किया था। इस मामले में चार लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है। अभी तक अजय तिवारी और अजीत को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी दीपेंद्र कुमार ने बताया कि शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाड़ी सहित शराब की कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करों के संपर्क में रहने वाले युवकों को भी ट्रेस किया जा रहा है। वह किसके लिए शराब की तस्करी करते थे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed