{"_id":"6839f496b50ffe269e04eb61","slug":"two-sisters-missing-for-a-week-found-in-a-hut-in-salempur-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-154844-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक सप्ताह से लापता दो बहनें सलेमपुर में झोपड़ी में मिलींं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक सप्ताह से लापता दो बहनें सलेमपुर में झोपड़ी में मिलींं
Fri, 30 May 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 30 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी/लार। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पहले लापता दो सगी बहनों को सलेमपुर के एक झोपड़ी में मिलीं। पुलिस ने थाने लाने के बाद दोनों का बयान दर्ज किया। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। मजिस्ट्रेट के निर्णय के बाद उन्हें मां-बाप के सुपुर्द किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 मई को उनकी दो नाबालिग बेटियां घर से दवा लेने बाजार गईं थीं, मगर घर लौटकर नहीं आईं। रविवार की रात सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक लार उमेश कुमार वाजपेयी ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। उसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि सलेमपुर झोपड़पट्टी में दो लडकियां रह रही हैं।
प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों को हिरासत में लेकर थाने चले आए । थाने पर पुलिस इंस्पेक्टर ने उनका बयान दर्ज किया। अब दोनों का बयान कोर्ट में कराया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, दो सगी बहनों के लापता होने के मामले में लार थाना में पीड़ित परिवार की तरफ से एक युवक के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया था। लार पुलिस दोनों सगी बहनों को खोज लिया, मगर, नामजद आरोपी शिवम को नहीं पकड़ सकी। शिवम के बारे पूछने पर पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है ।न