{"_id":"6499da5b8acc6e3859004045","slug":"two-sides-clashed-for-drainage-six-injured-deoria-news-c-7-1-220132-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जलनिकासी के लिए भिड़े दो पक्ष, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जलनिकासी के लिए भिड़े दो पक्ष, छह घायल
विज्ञापन
लाठी-डंडे व धारदार हथियार का हुआ प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम भटौली खुर्द में जल निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के चार जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक के रेफर करने पर घायलों का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मारपीट की घटना में कुछ बाहरी लोगों द्वारा धारदार हथियार का भी प्रयोग किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है। रविवार देर शाम ग्राम भटौली खुर्द के पूर्वी टोला निवासी दो पक्षों में हैंडपंप के जल निकासी के लिए कहासुनी हुई।विवाद बढ़ता देख एक पक्ष के लोग बाहरी लोगों को बुलाए लिए एवं दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने लगे। घटना में एक पक्ष से हरेंद्र चौहान 39 वर्ष पुत्र खदेरु, प्रमोद चौहान 15 वर्ष पुत्र हरेंद्र चौहान, आशा देवी 38 वर्ष पत्नी हरेंद्र, राजेंद्र चौहान 51 वर्ष पुत्र खदेरु घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से गोरख चौहान 54 वर्ष पुत्र सुखारी सोमनाथ 30 वर्ष पुत्र गौरव घायल हो गए। घटना में धारदार हथियार सहित लाठी-डंडे का प्रयोग किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चार लोगों की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।