फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two sbl guns sent to forensic lab

फोरेंसिक लैब भेजी गईं दो लाइसेंसी बंदूकें और कारतूस के खोखे

Fri, 17 Dec 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
two sbl guns sent to forensic lab
फोरेंसिक लैब भेजी गईं दो लाइसेंसी बंदूकें और कारतूस के खोखे
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के चकरा नोनार गांव में 23 नवंबर की सुबह भूमि विवाद में दो सगे भाइयों रमेश और कोकिल की गोली मारकर हत्या के मामले में महिला सहित 14 पर हत्या आदि का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद दो लाइसेंसी बंदूक और चार खोखे फोरेंसिक जांच के लिए लखनऊ भेजा है।
पुलिस ने चकरा नोनार हत्याकांड में प्रयुक्त दो लाइसेंसी बंदूक, 12 बोर का तीन कारतूस और चार खोखा बरामद किया था। शुक्रवार को सीओ देवआनंद के निर्देश पर इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने लाइसेंसी बंदूकों और कारतूस के खोखे जांच के लिए भेजा। बता दें कि लल्लन यादव और हंसनाथ के परिवार के बीच करीब 20 वर्ष से विवाद चला आ रहा था। 25 नवंबर को लल्लन के ब्रह्मभोज कार्यक्रम को लेकर दो दिन पूर्व सगे भाई रमेश और कोकिल साफ-सफाई कर रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट होने लगी। हंसनाथ और पारसनाथ की लाइसेंसी बंदूकों से फायर झोंक दिया गया था। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि लाइसेंसी बंदूकों और खोखे को जांच के लिए फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

अब भी फरार हैं पांच हत्यारोपी
बरहज। चकरा नोनार गांव में 23 नवंबर की सुबह भूमि विवाद में लाठी-डंडा, फरसा, भाला, बंदूक और कट्टा आदि के साथ लोग टूट पड़े थे। फायरिंग में एक पक्ष के रमेश यादव, कोकिल यादव, राजाराम, देवानंद, अंकित, विनोद, लालधारी और बेचू घायल हो गए थे। बाद में रमेश और कोकिल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। जबकि बेचू और देवानंद को मेडिकल और पीजीआई रेफर कर दिया था। हत्या मामले में पुलिस ने पारस, हंसनाथ पुत्रगण किशोर, बैजनाथ पुत्र हंसनाथ, उनके पुत्र पवन, पुत्री रागिनी, लालजी, अमरेश पुत्रगण सुभाष, रंजीत, राहित पुत्रगण अमरनाथ, दिग्विजय, पंकज, अजय पुत्रगण पारस, राकेश पुत्र धनेशर, देवेंद्र पुत्र स्वामीनाथ के खिलाफ हत्या आदि का केस दर्ज किया था। मामले में अब तक नौ जेल में पाबंद हैं। जबकि पांच फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed