{"_id":"69fa3ade127eede4470802d7","slug":"two-roadways-buses-collided-while-overtaking-many-passengers-injured-deoria-news-c-208-1-deo1019-181116-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ओवरटेक के दौरान रोडवेज की दो बसें आपस में टकराईं, कई यात्री चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ओवरटेक के दौरान रोडवेज की दो बसें आपस में टकराईं, कई यात्री चोटिल
Wed, 06 May 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 06 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुसैला के पास ओवरटेक करने में रोडवेज की दो अनुबंधित बसें आपस में टकरा गई। बस के अंदर ही गिरकर कई यात्री घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार, देवरिया से मंगलवार की दोपहर में रोडवेज की बड़ी बस देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू क्षेत्र के मुसैला के पास पहुंची थी, तभी पीछे से ओवरटेक करते एक दूसरी बस पीछे से आकर उसमें भीड़ गई।
नतीजा दोनों बसों में बैठे अधिकतर यात्री बस के अंदर ही इधर-उधर गिर पड़े। इससे उन्हें हल्की-फुल्की चोटें आईं।
इादसे के बाद चोटिल यात्रियों समेत अन्य यात्री भी बस से उतर गए और अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच अनुबंधित बस चालक मौके से कहीं भाग गया। आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। सभी ने मिल-जुलकर चोटिल यात्रियों का नजदीक के चौराहे पर इलाज कराया।
विज्ञापन
हादसे के बाद सभी यात्री डरे-सहमे हुए थे। डिपो की बड़ी बस कुछ देर बाद यात्रियों को लेकर गंतव्य को निकल गई। जबकि अनुबंधित बस करीब एक घंटे बाद गई। तब तक उसके अधिकतर यात्री जा चुके थे।
इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। तब तक सभी जा चुके थे।