{"_id":"688129dd06aef803eb05e265","slug":"two-roads-to-be-constructed-in-rudrapur-at-a-cost-of-rs-40-million-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159015-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रुद्रपुर में चार करोड़ की लागत से बनीं दो सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रुद्रपुर में चार करोड़ की लागत से बनीं दो सड़कें
Wed, 23 Jul 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से भुसऊल-पिड़रा और गोनाह-सूरतपुरा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया। विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह ने मंगलवार को दोनों सड़कों का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि तीन करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से बनीं दो प्रमुख सड़कें गांव को हाईवे से जोड़ेंगी। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, ताकि गांव-गांव तक समुचित कनेक्टिविटी पहुंचे और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
लोकार्पित सड़कों में भुसऊल-पिड़रा-जोगिया संपर्क मार्ग की लंबाई तीन किमी और लागत 203.68 लाख तथा गोनाह-सूरतपुरा संपर्क मार्ग की लंबाई पौने तीन किमी लागत 188.98 लाख रुपये है। इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसानों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है। सड़कों के निर्माण से न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और कृषि को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस मौके भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम, मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, राम संतोष शुक्ला, वैभव सिंह, ऋषि कुमार सिंह, सदस्य जिला पंचायत सुनील आदि मौजूद रहे।