फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two real sisters got electrocuted, one died, the other seriously

Deoria News: करंट की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी गंभीर

Thu, 14 Nov 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Two real sisters got electrocuted, one died, the other seriously
रुद्रपुर। करंट की चपेट में आने से दो सगी बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। इलाज के लिए जाते समय एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत अभी भी गंभीर है। घटना मंगलवार की रात बेलकुंडा गांव में हुई। दोनों बहनें खेत से मूंगफली की खुदाई करके आने के बाद नहा रही थीं। इसी बीच टुल्लू पंप के कटे तार की वजह से करंट की चपेट में आ गईं। बेलकुंडा के मुनव्वर अली खेती ने खेत में मूंगफली की बुवाई की है। मंगलवार को वह बच्चों के साथ खेत में मूंगफली की खुदाई करने गए थे। सब लोग रात करीब आठ बजे घर आ गए। इसके बाद उनकी दो बेटियां जावादा खातून 18 और आर्शिया खातून 16 नहाने चली गईं। टुल्लू पंप चालू कर दोनों नहाने लगीं। छोटी बहन आर्शिया की मौत हो गई। बड़ी बहन जावादा का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed