{"_id":"645d227227be284c2300e265","slug":"two-person-in-bond-of-city-deoria-news-c-7-1-161437-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो लोगों को छह माह के लिए किया जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो लोगों को छह माह के लिए किया जिला बदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। दो और लोगों के खिलाफ प्रशासन ने जिला बदर की कार्रवाई की है। इससे पहले जनवरी से अबतक 46 लोग जिला बदर किए जा चुके हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने बताया कि जिलाधिकारी को प्रेषित पुलिस अधीक्षक की आख्या के आधार पर धारा-3/4 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई के परिप्रेक्ष्य में दो लोगों को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।
संबंधित थानाध्यक्ष को आदेश का तामिला कराने के लिए निर्देशित किया गया है। जिला बदर किए गए लोग क्षेत्र में अशांति का कारण हैं। इनका जिले में रहना शांति व्यवस्था और आम जनमानस के दृष्टिकोण से उचित नहीं है। थाना गौरी बाजार के विशाल चौरसिया निवासी सिरजम व रुद्रपुर थानाक्षेत्र के वाल्मीकि पासवान निवासी जोगिया को आपराधिक कृत्य करने पर छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।
-- -- -- -- -- --
पांच माह में कार्रवाई
जनवरी - 01
फरवरी - 06
मार्च - 14
अप्रैल - 17
मई - 08