{"_id":"630b378ca8e4216e455fec3e","slug":"two-people-killed-by-knife-attack-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: छत का पानी गिराने को लेकर पड़ोसी भिड़े, विवाद में चले चाकू, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: छत का पानी गिराने को लेकर पड़ोसी भिड़े, विवाद में चले चाकू, दो लोगों की मौत
Sun, 28 Aug 2022 03:29 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 28 Aug 2022 03:29 PM IST
सार
सिधुआ गांव निवासी रोज मोहम्मद 40 वर्ष पुत्र अब्दुल मन्ना का सलमान 19 वर्ष पुत्र लाल मोहम्मद से सुबह छत का पानी गिराने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच चाकूबाजी में दोनों घायल हो गए। जिसमें दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिधुआ गांव में रविवार की दोपहर में मकान के छत का पानी गिरने को लेकर दो लोगों के बीच चाकू से हुए हमले में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर एसपी संकल्प शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे, उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
सिधुआ गांव निवासी रोज मोहम्मद 40 वर्ष पुत्र अब्दुल मन्ना का बगलगीर सलमान 19 वर्ष पुत्र लाल मोहम्मद से सुबह छत का पानी गिराने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ ही देर में वहीं रहने वाले सलमान ने रोज मोहम्मद पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में मौके पर पुलिस पहुंच गई। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन