फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two people in the grip of current, one died

करंट की चपेट में आए दो लोग, एक की मौत

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two people in the grip of current, one died
करंट की चपेट में आए दो लोग, एक की मौत
विज्ञापन

सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रघुनाथपुर में बुधवार की शाम रास्ते में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को भाटपाररानी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। एक की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्राम रघुनाथपुर निवासी परमेश्वर ठाकुर (24) मजदूरी करते थे। शाम को वह सोहनपुर बाजार से मजदूरी कर अरविंद सिंह के साथ घर लौट रहे थे। उसी दौरान अकटही-टीकमपार मार्ग से रघुनाथपुर को जाने वाले खड़ंजा पर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में दोनों लोग आ गए। दोनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन पहुंच गए। दोनों को भाटपार रानी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने परमेश्वर ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। अरविंद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मजदूर की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पत्नी डिंपल देवी, माता कुसुम देवी दहाड़े मार कर रोने लगीं। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed