फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two parties clashed over placing a tin shed on the toilet.

Deoria News: शौचालय पर टीन शेड रखने को लेकर दो पक्ष भिड़े

Sat, 20 Dec 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over placing a tin shed on the toilet.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के लखना गांव में दरवाजे पर स्थित भूमि के बीच में रास्ता निकालने और शौचालय पर टीन शेड रखने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद गहराता गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने दो लोगों को शनिवार को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान किया है। लखना गांव निवासी राकेश कुमार शाह और जितेन्द्र कुमार शाह के बीच शुक्रवार को दरवाजे के पास स्थित भूमि के बीच में रास्ता निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच एक पक्ष शौचालय के ऊपर टीन शेड रखने लगा। इसी को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। शनिवार को पुलिस ने लखना गांव पहुंच राकेश कुमार शाह और जितेंद्र कुमार शाह को हिरासत में ले ली। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों का भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed