{"_id":"69025fadca783a1aed02a1e4","slug":"two-parties-clash-over-land-dispute-injuring-13-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166648-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मोबाइल छीनकर भाग गए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मोबाइल छीनकर भाग गए युवक
Thu, 30 Oct 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। बंजरिया बाजार में यूनियन बैंक के एटीएम के पास खड़े एक युवक की जेब से मोबाइल छिनैती का मामला सामने आया है। वारदात 27 अक्तूबर की है। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत कौलाचक गांव निवासी आजाद अली ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह पिछले 27 अक्तूबर की सुबह करीब 8:15 बजे वह बंजरिया बाजार के यूनियन बैंक की शाखा के एटीएम के पास खड़ा था, तभी बिरती गांव के दो युवक आए और पॉकेट में रखे मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद