फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two nomination papers were sold for the post of president and one for the post of general secretary.

Deoria News: अध्यक्ष के दो व महामंत्री पद के लिए एक पर्चा बिका

Sat, 17 Jan 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two nomination papers were sold for the post of president and one for the post of general secretary.
बरहज। तहसील बार संघ के चुनाव का बिगुल बजने और अधिसूचना जारी होने के बाद तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 20 पर्चे बिके। पूरे दिन परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी और एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामलाल यादव और शिवदयाल सिंह आदि के नेतृत्व में चुनाव के लिए पर्चों की बिक्री की गई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए चंद्रगुप्त यादव, वेदप्रकाश उपाध्याय, महामंत्री उदयराज चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र वर्मा, उधव प्रसाद, संजय कुमार यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष मुरारी कुमार भारती, कनिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिपुरेश मिश्र, वरिष्ठ कार्यकारिणी भारतेंदु कुमार विशेन, चंद्रभान चौरसिया, कमलेश तिवारी, तारकेश्वर तिवारी, चंद्रभूषण यादव, सुधीर कुमार मिश्र, वीरेंद्र कुमार यादव और कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए कुमारी धात्री पूजिता यादव, ओंकार कुमार उपाध्याय, मनीष पाल, नंदकिशोर चौहान और सत्यप्रकाश मालवीय ने पर्चा खरीदा।
विज्ञापन

शनिवार पर्चा बिक्री किए जाने का आखिरी दिन है। जबकि 22 और 23 जनवरी को 11 बजे से दो बजे तक पर्चा दाखिल किया जाएगा। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के विमलेश कुमार यादव, सुरेंद्र नाथ दीक्षित, कृष्ण चंद्र दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed