फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two murder accused sent to jail, police could not even find the mask of the masked man

Deoria News: दो हत्यारोपियों को भेजा जेल, नकाबपोश के नकाब तक नहीं पहुंचे पुलिस के हाथ

Fri, 20 Jun 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two murder accused sent to jail, police could not even find the mask of the masked man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। खजुरी करौता मठकेशोराम में आई बरात में कुशीनगर के युवक तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की गोली मारकर की गई हत्या के मामले एक माह बाद भी नकाबपोश पुलिस की पकड़ से दूर है।
हालांकि, हिरासत में लिए गए पांच संदिग्धों में से पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को एक पखवाड़ा पहले ही जेल भेज चुकी है। अन्य तीन को पुलिस पूछताछ के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पुलिस टीमें नकाबपोश को पकड़ने के लिए कुछ चिह्नित ठिकानों पर दबिश देती रही, लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द ही नकाबपोश की भी गिरफ्तारी हो जाएगी। कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर झुरियां निवासी दीपक गिरी के बेटे मनीष गिरि की बरात 22 मई की रात को खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता के मठकेशोराम निवासी अनिल गिरी के यहां आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात में दूल्हे के पिता के करीबी रहे गांव निवासी तेज बहादुर उर्फ राजन यादव भी पहुंचे थे। द्वारपूजा के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी बीच तेज बहादुर उर्फ राजन यादव को भोजन करते समय नकाबपोश ने पीछे से आकर कनपटी पर असलहा सटाकर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दी थीं।
राजन की हत्या के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी। राजन के परिवार वालों ने जहां जमीन की रंजिश में हत्या करने की बात कही है, वहीं पुलिस इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं परतहकीकात जारी रखी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने वारदात की भोर में ही हत्या में नामजद आरोपी रणधीर निषाद और पप्पू भारती को उनके गांव जाकर हिरासत में ले लिया था।
खास बात यह है कि पुलिस ने जब तीन संदिग्धों को उठाया था, उस समय नकाबपोश को जल्द बेनकाब करने का दावा भी किया था। अचानक बीच में ऐसी कौन सी स्थिति उत्पन्न हो गई कि पुलिस ने नामजद आरोपियों को चोरी-चुपके जेल भेज दिया और संदिग्धों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed