{"_id":"65230188e93b89d4c806ebc4","slug":"two-milch-animals-died-due-to-lumpy-disease-in-musahari-village-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-9576-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुसहरी गांव में लंपी रोग से दो दुधारू पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुसहरी गांव में लंपी रोग से दो दुधारू पशुओं की मौत
Mon, 09 Oct 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा क्षेत्र के मुसहरी में लंपी रोग से दो दुधारू पशुओं की मौत से पशु पालकों में हड़कंप मच गया है। शनिवार शाम को पशुपालन विभाग की टीम गांव में पहुंची और पशुओं का टीकाकरण की। वहीं, पशुपालकों से मिलकर के पीड़ित पशुओं के उपचार एवं बचाव के उपाय बताए गए।
तरकुलवा विकास खंड के ग्राम पंचायत मुसहरी में गम्हा गुप्ता तथा राजेश कुशवाहा की लंपी रोग से पीड़ित एक-एक गाय दो दिन पहले मर गई थीं। गांव के ही रामध्यान कुशवाहा, धर्मेंद्र, किशोरी लाल खरवार, निरहू, बसंत प्रसाद सहित दर्जन भर पशुपालकों के पशु इस बीमारी से पीड़ित हैं। शनिवार को सीवीओ के निर्देश पर पशुपालन विभाग की टीम में डाॅ. जेके चौहान, शशांक शेखर शाही पहुंचे। कृष्ण गुप्ता, आलोक सिंह, राजेश कुशवाहा, किशोर कुशवाहा, गम्हा गुप्ता, राकेश मिस्री के बीमार पशुओं का इलाज किया। टीम के सदस्यों ने अन्य पशुपालकों को इससे बचाव के उपाय बताए।