फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two man death in road accident

फोरलेन पर खड़े ट्रक में टकराई कार, युवक व युवती की मौत

Thu, 01 Oct 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
two man death in road accident
फोरलेन पर खड़े ट्रक में टकराई कार, युवक व युवती की मौत
विज्ञापन

देवरिया। रामनगर कड़जहां फोरलेन ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे एक कार टकरा गई। हादसे में कार चला रहे युवक और बगल की सीट पर बैठी युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद भागने के चक्कर में ट्रक चालक ने कार को करीब सौ मीटर तक घसीट दिया। फिर भी कार ट्रक में ही फंसी रही। इसके बाद ट्रक चालक फरार हो गया। एक बाइक सवार के 112 नंबर पर सूचना देने के बाद पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर कार को ट्रक से अलग करवाया और शवों को पोस्टमाटम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान रौशन सिंह (27) निवासी सोनौरी, बरहज, व युवती की पहचान सुरेखा दूबे (25) निवासी खुखुंदू देवरिया के रूप में हुई। सूचना पाकर दोनों के रिश्तेदार देर शाम गोरखपुर पहुंचे।
विज्ञापन

थानेदार नासिर हुसैन व रामनगर कड़जहां चौकी इंचार्ज चंदन सिंह ने बताया कि पुलिस को कार में रजिस्ट्रेशन के कागजात मिले। कार देवरिया के बरहज सोनौरी निवासी अनुराग सिंह की है। युवक के पास मिले मोबाइल से नंबर निकालकर पुलिस ने अनुराग को फोन किया तो पता चला कि रौशन उनका भतीजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल की छात्रा थी युवती, बीएसी कर रहा था युवक
सुरेखा के रिश्तेदारों ने बताया कि वह दिल्ली में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी और लॉकडाउन में घर आई थी। तीन बहनों में वह दूसरे नंबर की थी। पिता शनिरेश दुबे खुखुंदू में ही टेंट के सामान के थोक विक्रेता हैं। वहीं रौशन दो भाइयों में बड़ा था। वह देवरिया से ही बीएससी कर रहा था। पिता देवेंद्र प्रताप सिंह कोटेदार हैं। पुलिस को कार से एक बैग भी मिला है। बैग युवक या युवती में से किसका है यह पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि शायद रौशन सुरेखा को कहीं से रिसीव कर घर ले जा रहा था। युवक और युवती की मित्रता थी।

फोरलेन पर बेतरतीब खड़े ट्रक देते हैं हादसों को दावत
खोराबार इलाके के कोनी से लेकर लहसड़ी तक फोरलेन पर जगह-जगह ट्रक बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। जो अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। शीतलहर में आए दिन ऐसे हादसे होते हैं और लोग जान गंवाते हैं। फोरलेन पर जगह-जगह ट्रकों को खड़ा करने के लिए कट भी बनाए गए हैं लेकिन ट्रक कहीं भी खड़े कर दिए जाते हैं। कुछ ऐसा ही बृहस्पतिवार को भी हुआ। जिस जगह पुल पर ट्रक खड़ा था उससे एक तरफ की सड़क की एक लेन अवरोधित हो गई थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed