फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two lakh rupees stolen from the purse of a woman traveling in a tempo

Deoria News: टेंपो में सवार महिला के पर्स से दो लाख रुपये उड़ाए

Thu, 17 Oct 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees stolen from the purse of a woman traveling in a tempo
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बैरौना गांव की एक महिला के पर्स से टेंपो में सवार दो महिलाओं ने दो लाख रुपये उड़ा लिया। घटना की जानकारी महिला को गांव के चौराहे पर पहुंचने के बाद उस समय हुई जब वह किराया देने के लिए अपना पर्स खोली। पर्स से रुपये गायब होने पर वह आनन-फानन में दोनों महिलाओं को ढूंढने लगी। हालांकि उनका पता नहीं चल पाया। इसके बाद पीड़िता ने बाहर रह रहे पति को रुपये गायब होने की जानकारी दी, जबकि खुखुंदू और देवरिया पुलिस का कहना है कि अब तक मामले की शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना गांव निवासी छोटी पत्नी मैनुद्दीन खान सोमवार को अपने मायके मदनपुर गई थी। बताया जा रहा है कि मदनपुर से लौटते समय छोटी, देवरिया टेंपो स्टैंड से गांव आने के लिए टेंपो में सवार हुई। वह जिस टेंपो में बैठी उसमें दो और महिलाएं आकर उसके बगल में सटकर बैठ गईं। आरोप है कि जैसे टेंपो लेकर चालक सोनूघाट पहुंचा। महिलाएं इधर-उधर ताकने झांकने लगीं और टेंपो आगे बढ़ा तो चालक से रुकवाई और उतर गईं। इधर, छोटी जब गांव के चौराहे पर उतरकर किराया देने के लिए पर्स खोली तो उसमें रखें दो लाख रुपये गायब थे। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने आनन-फानन में कुछ दूर तक पैदल जाकर पहले महिलाओं को ढूंढा। जब महिलाएं कहीं नहीं दिखीं तो उसने रुपये गायब होने की जानकारी बाहर रह रहे पति को दी। हालांकि पीड़िता ने अभी तक घटना की तहरीर नहीं दी है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। वहीं सदर कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि अब तक ऐसी घटना होने की सूचना नहीं मिली है। अगर महिला के साथ ऐसा कुछ हुआ है तो पता कराता हूं। तहरीर लेकर आरोपी दोनों महिलाओं की धड़पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed